Followers

Thursday, August 25, 2022

मृत घोषित हुई बच्ची, अंतिम संस्कार से पहले हुई जिन्दा...

 

      मृत घोषित हुई बच्ची, अंतिम संस्कार से पहले हुई जिन्दा...

  यूं तो आपने बहुत सी करिश्माई कहानियों के बारे में सुना होगा,   लेकिन ऐसी कहानियों को सच होते कभी कभार ही देखा होगा

कुछ ऐसी ही घटना सामने आई मेक्सिको में रहने वाली तीन साल की बच्ची की......    इस तीन साल की बच्ची के साथ ऐसा करिश्मा हुआ कि डॉक्टरों को भी इस पर यकीन नहीं हो रहा है, दरअसल, तीन साल की कैमिलिया रोक्साना मौत के 12 घंटे के बाद जीवित हो उठी जिसे देख हर किसी के पैरो तले जमीन खिसक गई, यकीनन ये बात यकीन करने वाली नही थी, पर हकीकत यही थी....

बता दें कि ये मामला 17 अगस्त का है जहां मेक्सिको में रहने वाली 3 साल की कैमिलिया रोक्साना के पेट में इन्फेक्शन हो गया था जिसके चलते इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद जब कैमिलिया का अंतिम संस्कार किया जा रहा था उसी दौरान बच्ची की मां को सहसा एहसासा हुआ, जैसे उसकी बेटी उसे आवाज दे रही हो, ऐसे में जैसे ही उसने ताबूत खोला तो बच्ची को ताबूत में जिन्दा पाया और बच्ची उठकर बैठ गई,

मृत घोषित किये जाने के 12 घंटे बाद फिर से जिन्दा हुई इस बच्ची को देख, वहां खड़े लोग भौचक्के रह गए, दरअसल , पेट के इन्फेक्शन के बाद बच्ची को हॉस्पिट में एडमिट करवाया गया था और इलाज के दौरान ही उसकी दिल की धड़कन रुक गई जिसके बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया था, लेकिन बच्ची की मां को एक पल भी नहीं लगा कि उसकी बच्ची मर गई है वह बार बार चिल्लाती रही कि उसकी बच्ची मरी नहीं है ऐसे में परिवार वालों ने भी बच्ची की मां को उसकी बॉडी से दूर रखा और अगले दिन जब अंतिम संस्कार के लिए बच्ची को ले जाया गया तो कैमिलिया की मां कहने लगी कि उसकी बच्ची ताबूत में हिल रही है इसके बावजूद किसी ने उस पर विश्वास नहीं किया और आखिरकार माँ के बार-बार कहने पर, जब ताबूत खोला गया, तो ताबूत के अनदर पड़ी बच्ची से रोने लगी और अपनी मां को आवाज देने लगी जिसे देख सभी दंग रह गए...

वैसै तो हमारी दुनिया में माँ को भगवान से बड़ा दर्जा दिया गया है, पर इस घटना को आप चमत्कार कहेंगे या माँ का प्यार इस बात को आप पर ही छोड़ते हैं .....

ऐसी ही कुछ रोचक खबरों को जानने के लिये बने रहिये हमारे पेज - कखरें हर क्षेत्र से,  के साथ धन्यवाद। 😊

 

No comments:

Post a Comment

एक पुलिस कॉन्स्टेबल की बेटी और प्रिंसिपल की बहन शाइस्ता कैसे हुई मोस्ट वांटेड ?

एक पुलिस कॉन्स्टेबल की बेटी और प्रिंसिपल की बहन शाइस्ता  कैसे हुई मोस्ट वांटेड ?  आखिर इतनी शातिर कैसे बनी शाइस्ता ?  Atiq Wife Shaista Parv...