एक पुलिस कॉन्स्टेबल की बेटी और प्रिंसिपल की बहन शाइस्ता कैसे हुई मोस्ट वांटेड ?
आखिर इतनी शातिर कैसे बनी शाइस्ता ?
Atiq Wife Shaista Parveen : पुलिस वाले की ग्रेजुएट बेटी आज यूपी में मोस्ट वांटेड..बात कर रहें हैं माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की। घरेलू महिला से नेता बनी अतीक की पत्नी शाइस्ता इन दिनो बन चुकी हैं मोस्ट वॉटेट.. अतीक के बेटे असद अहमद और उसके खास गुर्गे गुलाम के एनकाउंटर के 2 दिन के अंदर ही माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद और छोटे भाई अशरफ की प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल में हत्या कर दी गई इसी पूरे मामले में दो और ऐसे नाम हैं, जिनको पुलिस जगह-जगह तलाश रही है। पहला नाम है-अतीक के राइट हैंड कहे जाने वाले गुड्डू मुस्लिम का है वहीं दूसरा नाम अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का है।

आरोप के मुताबिक, उमेश पाल की हत्या में अतीक अहमद के बेटे के साथ शाइस्ता के शामिल होने की भी बात कही गई। आरोप है कि शाइस्ता ने उमेश पाल की हत्या की प्लानिंग में मदद की थी। जो पति के हिरासत में आने के बाद से शाइस्ता फरार है..शाइस्ता पर अब 50 हजार रुपए का इनाम है। पूरी यूपी पुलिस और STF लगातार शाइस्ता की तलाश में है। पुलिस के सामने शाइस्ता परवीन को खोज निकालने की बड़ी चुनौती बनी हुई है।अतीक और शाइस्ता के कुल 5 बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा उमर, फिर अली, असद, अजहम और अबान। बता दें.. जिसमें असद का एनकाउंटर हो गया है। वहीं उमर और अली जेल में तो अजहम और अबान सुधार गृह में हैं।जानकारी के मुताबिक शाइस्ता ने प्रयागराज में 5 जनवरी 2023 को मायावती की पार्टी बसपा की सदस्यता ली थी, लेकिन शाइस्ता बसपा के टिकट से मेयर का चुनाव लड़तीं उससे पहले ही उमेश पाल की हत्या हो गई।
पति,बेटे के अंतिम संस्कार में भी नही आयी अतीक की पत्नि शाइस्ता परवीन
मीडिया रिपोर्ट्स और पुलिस के बयानों के मुताबिक सबसे पहले वो अतीक से साबरमती जेल में मिलने गई। जहाँ अतीक ने शाइस्ता से पुलिसकर्मी के जरिए जेल में ही एक फोन पहुंचाने को कहा था। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया कि उमेश पाल हत्याकांड में जो शूटर्स CCTV फुटेज में दिखाई दिए उन्होंने कुछ दिन पहले शाइस्ता से मुलाकात की थी। फिलहाल, शाइस्ता गायब है। बेटे का एनकाउंटर हुआ तो लगा कि शाइस्ता अंतिम संस्कार में आएगी। लेकिन नहीं आई। पति और देवर की मौत हुई तब लगा कि वह अब तो सामने आएगी, लेकिन तब भी वह सामने नहीं आई। पुलिस ने शाइस्ता का पता बताने वालों को 50 हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया है।









