2 जून, दिन गुरुवार 2022
बालीवुड के मशहूर गायक केके के निधन की असल वजह
मशहूर गायक केके का 31 मई को कोलकाता में एक कॉन्सर्ट दौरान ह्रदय आघात से निधन हो गया। वे 53 वर्ष के थे। उनकी तबीयत अचानक खराब हुई और जैसे ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।केके अपने करियर में 200 से अधिक गानों को अपनी आवाज दे चुके थे। उनका गाया हुआ हर गाना पॉपुलर हुआ था।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के प्रारंभिक निष्कर्षों से ऐसा संकेत मिलता है कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है।रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गायक को ‘‘लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याएं'' थीं।अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि गायक की मृत्यु हृदय की मांसपेशियों के रक्त प्रवाह की रूकावट के कारण हुई है। उनकी मौत के पीछे कोई साजिश नहीं थी। जांच में यह भी पाया गया कि गायक को लंबे समय से हृदय संबंधी समस्याएं थी''अधिकारियों ने जांच के तहत होटल अधिकारियों से बात की और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। गायक की मौत से कुछ समय पहले के विडियो इनटरनेट काफी वायरल हो रहे है जिसमें उन्हें गर्मी से परेशान होते हुये साफ देखा जा सकता है। अनुमानित तौर पर इनकी मौत की वजह शो के दौरान ज्यादा तादात मेंउमडी भीड से हुई बैचेनी और स्टेज पर होने वाली गर्मी भी बताई जा रही है।
दो लाइव कॉन्सर्ट्स के लिए पहुंचे थे केके
बताते चलें कि केके पश्चिम बंगाल के कोलकाता में अपने दो लाइव कॉन्सर्ट्स के लिए पहुंचे थे। दूसरा कॉन्सर्ट जिस कॉलेज में हुआ, वहां के ऑडिटोरियम में क्षमता से दोगुने लोग पहुंच गए, जिसके चलते वहां गर्मी बढ़ गई। इसके बाद केके को कई बार अपना पसीना पोंछते हुए देखा गया। इसके साथ ही वे एसी ना चलने की शिकायत भी कर रहे थे। कॉन्सर्ट के बाद वे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने केके को मृत घोषित कर दिया और फिर में बाद केके का कोलकाता के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एसएसकेएम में पोस्टमार्टम किया गया।

समय रहते CPR देने से बच सकती थी जान
रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों की मानें तो अगर केके के बेहोश होने के तुरंत बाद सीपीआर यानी कार्डियोप्लमोनरी रिससिटेशन दिया होता, तो उन्हें बचाया जा सकता था। इसके साथ ही डॉक्टरों ने बताया कि गायक को लंबे समय से चल रहीं ह्रदय संबंधी समस्यायें भी गायक के मौत की वजह रही जिनका समय रहते कोई समाधान नहीं हो सका और उन्हें नहीं बचाया जा सका।

No comments:
Post a Comment