Followers

Sunday, May 29, 2022

Rajesthan News

28 मई 2022, जयपुर राजस्थान,

एक परिवार पांच लाशें ,कुएं में मिलें शवों का आखिर जिम्मेदार कौन, सिस्टम-समाज या सनक?

  राजस्थान में जयपुर के दूदू इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश कुएं में मिलने के बाद हडकम्प मच गया, मरने वालों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। मामले की जांच के बाद जो सच्चाई सामने आई , उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक जिन तीन महिलाओं की हत्या की गई है वो सभी पढ़ी-लिखी थी जबकि उनके पति अनपढ़ थे और शराब पीकर उन्हें पीटते थे. ये भी सामने आया है कि मृतक महिलाओं का बाल विवाह कर दिया गया था तथा ये तीनों महिलाएं रिस्ते से बहने थीं। बाल विवाह जैसी कुप्रथा की वजह से इन महिलाओं को पढ़ने का मौका नहीं मिला और जब इन्होंने पढ़ना चाहा तो पतियों के अत्याचार का सामना करना पड़ा। इनके दो बच्चों की मौत ने तो पुलिस प्रशासन के होश ही उडा दिये थे, जितनी दर्दनाक उनकी मौत थी उतनी ही शर्मनाक इसकी वजह ।
महिलाओं के पति थे अनपढ़ 
तीनों के पति अनपढ़ थे और शराब के नशे में उन्हें मारते-पीटते थे। जानकारी के मुताबिक, जयपुर के महरानी कॉलेज में पढ़ाई कर मृतक महिला कमलेश ने सेंट्रल यूनिवर्सि मे दाखिला लिया था तीनों बहनें जीतोड़ पढ़ाई कर ज़िंदगी संवारना चाहती थी जबकि  जबकि उनके आरोपी पति पांचवीं-छठी क्लास तक ही पढ़े हुए थे और शराब के आदि थे ।एक बहन का चयन पुलिस कांस्टेबल में हुआ था 
अनपढ़ पतिओं को बताया गया है हत्याओं  का आरोपी
तीनों बहनें पतियों की मारपीट से परेशान हो गई थी बता दें कि कालू की दोनों बहने ममता और कमलेश गर्भवती थी जिनके इसी सप्ताह डिलीवरी होनी थी 
  •  मृतक महिलाओं के पड़ोसियों के अनुसार उनके पति शराबी और शक्की मिजाज के थे. पुरखों की जमीन बेचकर वो जीवन काटते थे और कोई काम नहीं करते थे ।
  • एडिशनल एसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि मामला घरेलू कलह का है. पहले भी इनके घर में मारपीट होती रही है लेकिन कभी मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा ,पुलिस इस बात की पड़ताल में जुटी हुई है कि उन्होंने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या की गई है।
  • पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है. ये तीनों आपस में भाई है और इनसे पूछताछ की जा रही है.  25 मई की दोपहर दो बजे से ये तीनों महिलाएं और दोनों बच्चे ग़ायब थे।



एक पुलिस कॉन्स्टेबल की बेटी और प्रिंसिपल की बहन शाइस्ता कैसे हुई मोस्ट वांटेड ?

एक पुलिस कॉन्स्टेबल की बेटी और प्रिंसिपल की बहन शाइस्ता  कैसे हुई मोस्ट वांटेड ?  आखिर इतनी शातिर कैसे बनी शाइस्ता ?  Atiq Wife Shaista Parv...